Road My Life YouTube Channel kyo delete ho gaya?
Road My Life क्यों डिलीट हो गया? पूरा सच पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोगों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पूछा: “Road My Life चैनल कहाँ गया?” “Road My Life kyo delete ho gaya?” “पुराने वीडियो कैसे देख सकते हैं?” इस ब्लॉग के माध्यम से मैं पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से देना चाहता हूँ। रोड माय लाइफ यूट्यूब चैनल कहाँ गया? What Happened to Road My Life? 5 फरवरी 2026 को रात साढ़े ग्यारह बजे मेरा गूगल अकाउंट हैक हो गया था, हुआ यूं की मुझे एक स्पान्सर्शिप ईमेल आया और उन्होंने मुझे अपना गूगल अकाउंट कनेक्ट करने कहा, जब मैंने अकाउंट कनेक्ट किया तो वह बिल्कुल असली जैसा दिखने वाला गूगल प्रॉम्प्ट था और मेरा यूसर्नेम और पासवर्ड हैकर के पास चला गया और मेरा अकाउंट हैक हो गया| कई घंटों और दिनों के अथक परिश्रम के बावजूद भी मैं अकाउंट रिकवर नहीं कर सका और मेरे वर्षों की मेहनत के फुटेज, फ़ोटोज़ और ईमेल भी गए| सिर्फ इतना ही नहीं, हैकर ने मेरे यूट्यूब वीडियोज़ और 3 चैनल उनको भी टारगेट किया और कम्यूनिटी गाइड्लाइन के उल्लंघन के कारण यूट्यूब ने मेरा अकाउंट टर्मिनेट कर दिया| साइबर सेल, गूगल, पोलिस हर...