Road My Life YouTube Channel kyo delete ho gaya?

Road My Life क्यों डिलीट हो गया? पूरा सच

पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोगों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पूछा:

“Road My Life चैनल कहाँ गया?”
“Road My Life kyo delete ho gaya?”
“पुराने वीडियो कैसे देख सकते हैं?”

इस ब्लॉग के माध्यम से मैं पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से देना चाहता हूँ।

रोड माय लाइफ यूट्यूब चैनल कहाँ गया?

What Happened to Road My Life?

5 फरवरी 2026 को रात साढ़े ग्यारह बजे मेरा गूगल अकाउंट हैक हो गया था, हुआ यूं की मुझे एक स्पान्सर्शिप ईमेल आया और उन्होंने मुझे अपना गूगल अकाउंट कनेक्ट करने कहा, जब मैंने अकाउंट कनेक्ट किया तो वह बिल्कुल असली जैसा दिखने वाला गूगल प्रॉम्प्ट था और मेरा यूसर्नेम और पासवर्ड हैकर के पास चला गया और मेरा अकाउंट हैक हो गया| 

कई घंटों और दिनों के अथक परिश्रम के बावजूद भी मैं अकाउंट रिकवर नहीं कर सका और मेरे वर्षों की मेहनत के फुटेज, फ़ोटोज़  और ईमेल भी गए| सिर्फ इतना ही नहीं, हैकर ने मेरे यूट्यूब वीडियोज़ और 3 चैनल उनको भी टारगेट किया और कम्यूनिटी गाइड्लाइन के उल्लंघन के कारण यूट्यूब ने मेरा अकाउंट टर्मिनेट कर दिया| 

साइबर सेल, गूगल, पोलिस हर जगह के चक्कर काटे, पर नतीजा शून्य रहा|

यह एक बड़ा सदमा था क्योंकि आपकी वर्षों की मेहनत, हजारों सबसकाइबर्स का भरोसा, 90 के लगभग विडिओ, सब एक झटके में खतम हो गया|

डिजिटल दुनिया में सुरक्षा और सजगता बहुत जरूरी होती है और शायद मुझसे लापरवाही हो गई| मुझे लगा जो 25 वर्षों में नहीं हुआ वह कभी नहीं होगा|  

अगले पाँच दिन मुझे अपने जरूरी अकाउंट रिकवर करने में बीते और उसके बाद मैं तय किया रोड माय लाइफ हिन्दी को वापस लाया जाएगा, पर नए अवतार में| 

रोड माय लाइफ हिंदी - नया अध्याय | Road My Life - New Chapter

कई लोगों ने संदेश भेजे:

“आपका Kerla Road Trip, EV 3000 KM रोड ट्रिप वीडियो कहाँ है?”
“नए वीडियो कब आएंगे?”
"चैनल क्यों नहीं दिख रहा है?"

आपके इन संदेशों ने मुझे दोबारा शुरुआत करने की प्रेरणा दी।

यूट्यूब पर हमारा नया पता है -   https://www.youtube.com/@roadmylifehindi (Road My Life Hindi)

रोड माय लाइफ हमेशा से ही एक आशावादी चैनल रहा है, और हमारा प्रयास रहा है की यदि हमारे दर्शक ने अपने जीवन के १० - २० मिनट हमारे वीडियो को दिए हैं तो हम उसके बदले उनके विचारों में कुछ नया जोड़ें| चैनल के काफी सारे वीडियो इस नज़रिये  के साथ बनाये गए थे, और भविष्य में भी हमारा यही प्रयास रहेगा| 

हालाँकि हमने अपने niche में थोड़ा बदलाव किया है| अब से वीडियो सिर्फ ३ श्रेणी में से एक में रहेंगे| 

  • रोड ट्रिप - स्थान A से B तक की यात्रा, सड़क दशा, पार्किंग, सीढ़ियां, होटल रिव्यु, रेस्टोरेंट रिव्यु 
  • ड्राइविंग - किसी जगह जाने के रूट, यात्रा की तैयारियां, सुरक्षित और लम्बी ड्राइविंग टिप्स
  • ओनरशिप - कार, इन्शुरन्स, नयी कार खरीदने या पुराणी कार को बेहतर रखने के प्रभावी उपाय| 
डैशकैम, ऑफ रोडिंग, नयी कार रिव्यु, टेक्निकल गैजेट्स  इत्यादि श्रेणी के वीडियो नए चैनल पर नहीं आएंगे|  

नए वीडियो हर शुक्रवार रात ८ बजे भारतीय समयानुसार आएंगे| 

यदि आप भी रोड ट्रिप के शौकीन हैं, अपनी कार को बेहतर दशा में रखना चाहते हैं, किफायती तरीकों को सीखना चाहते हैं तो यह चैनल आपके लिए है| 

इसके अलावा हम Road My Life Instagram, Road My Life Facebook पर भी उपलब्ध रहेंगे| 

पुराने विडिओ कैसे देख सकते हैं?

सभी पुराने वीडियो उसी रूप में वापस नहीं आएंगे।

यदि कोई विषय 2026 में भी प्रासंगिक है, तो उसे अपडेटेड जानकारी के साथ दोबारा बनाया जाएगा।

यदि आप किसी विशेष वीडियो को फिर से देखना चाहते हैं, तो कमेंट में जरूर बताएं।    

आप मेरे चैनल को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं?

आप रोड माय लाइफ को सभी प्लैटफॉर्म्स पर फॉलो या सब्स्क्राइब कर लें, बिलकुल निशुल्क सुविधा है| 

हमारा एक अमेज़न पर स्टोर भी हैं जहाँ पर मैं जाँची परखी एक्सेसरीज को रेकमेंड करता हूँ, यदि आप वहां से कुछ लेते हैं तो मुझे एक छोटी सी राशि कमीशन के टूर पर प्राप्त होगी|, बिना आपके अतिरिक्त खर्च के।

अंतिम शब्द

Road My Life Hindi केवल एक चैनल नहीं है।

यह एक प्रयास है:

  • सुरक्षित ड्राइविंग के लिए

  • समझदारी से खर्च करने के लिए

  • और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए

आपका सहयोग ही इस नए अध्याय की ताकत है।

आपका 

शान्तनु 

रोड माय लाइफ हिंदी 

Tags

Road My Life, @RoadMyLIfe, @RoadMyLifeHindi, Road My Life Hindi, Road My Life kahan gaya, Road My life ko kya hua? Road My life youtube channel



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Car Negotiation Sheet | नई कार खरीदते समय पैसे कैसे बचाएँ?

5 Practical Guides to Help You Choose the Right Car

Engine Type Suggester: Best Petrol, Diesel, CNG, Hybrid or EV Choice for Your Driving Needs