Pune to Nagpur - Choose the Best Route

पुणे से नागपुर - Best Route and Cost Calculator

यदि आप पुणे से नागपुर कार से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही आता है — कौन सा route लें?

क्या Samruddhi Mahamarg सच में सबसे अच्छा विकल्प है?
या फिर पुराने रास्तों से जाना ज्यादा किफायती और practical है?

आज पुणे से नागपुर जाने के लिए मुख्य रूप से 4 लोकप्रिय routes मौजूद हैं और हर route की अपनी अलग खासियत है। कोई route सबसे तेज है, कोई सबसे सस्ता, तो कोई सबसे आरामदायक।


Route 1 — NH60 (Sinnar) + Samruddhi Mahamarg

यह सबसे लोकप्रिय और smooth route माना जाता है।
इसमें आप पुणे से संगमनेर होते हुए सिन्नर के पास समृद्धि महामार्ग पर बोर्ड करते हैं और फिर लगभग पूरा सफर expressway पर पूरा होता है।

यह रास्ता किसके लिए अच्छा है?

  • जिन्हें अच्छी और चौड़ी सड़कें पसंद हैं
  • जो कम ट्रैफिक में ड्राइव करना चाहते हैं
  • परिवार के साथ

ध्यान देने वाली बातें

  • Toll सबसे ज्यादा है
  • लंबा expressway ड्राइव कुछ लोगों को उबाऊ लग सकता है
  • खाने पीने के अच्छे विकल्प सीमित हैं

Route 2 — संभाजीनगर / जालना + Samruddhi Route

यह सबसे balanced और value-for-money route माना जा सकता है।

इस route में आप पुणे से अहिल्यानगर और संभाजीनगर होते हुए जालना के पास समृद्धि महामार्ग पर बोर्ड करते हैं।

यह route किसके लिए अच्छा है?

  • जो समय और खर्च दोनों balance करना चाहते हैं
  • जिन्हें पूरा expressway avoid करना है
  • practical travellers

ध्यान देने वाली बातें

  • पुणे से संभाजीनगर तक road की दशा मौसम के हिसाब से बदलती रहती है
  • त्योहारों में traffic बढ़ सकता है

Route 3 — सोलापुर – लातूर – नांदेड - वर्धा Route

यह अपेक्षाकृत कम भीड़ वाला route है और road trip lovers को काफी पसंद आ सकता है।

यह रास्ता आपको सोलापुर, लातूर, नांदेड, यवतमाल और वर्धा होते हुए नागपुर ले जाता है।

यह रास्ता किसके लिए अच्छा है?

  • जिन्हें आराम से ड्राइव करना पसंद है
  • दिवाली की भीड़ से बचना है 
  • रास्ते में धार्मिक और पर्यटन स्थल देखना चाहते हैं

रास्ते में आकर्षण

  • तुलजापुर
  • नांदेड गुरुद्वारा
  • रेणुका माता मंदिर
  • सेवाग्राम आश्रम

Route 4 — पुराना पुणे नागपुर Route 

समृद्धि महामार्ग बनने से पहले यही पारंपरिक route हुआ करता था।

यह route जालना, मेहकर, अमरावती होते हुए नागपुर पहुंचता है।

यह route किसके लिए अच्छा है?

  • जिन्हें सबसे कम खर्च में यात्रा करनी है
  • पुराने highway drives पसंद हैं
  • छोटे शहरों का अनुभव लेना चाहते हैं

ध्यान देने वाली बातें

  • समय ज्यादा लगता है
  • मिलिजुली सड़क दशा मिलती हैं
  • कई कस्बों और शहरों से होकर गुजरता है

आखिर कौन सा Route चुनें?

  • यदि comfort और smooth roads priority हैं → Route 1
  • यदि best balance चाहिए → Route 2
  • यदि crowd avoid करनी है → Route 3
  • यदि budget सबसे महत्वपूर्ण है → Route 4

Route Cost Calculator

नीचे दिए गए calculator की मदद से आप:

  • Fuel Cost
  • Toll Cost
  • Total Journey Cost

आसानी से तुलना कर सकते हैं और अपने लिए सही route चुन सकते हैं।


महाराष्ट्र के दर्शनीय स्थलों का मॅप आप नीचे लिंक पर देख सकते हैं (Beta)

RML Custom Map

Pune to Nagpur Trip Cost Calculator







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Car Negotiation Sheet | नई कार खरीदते समय पैसे कैसे बचाएँ?

5 Practical Guides to Help You Choose the Right Car

Engine Type Suggester: Best Petrol, Diesel, CNG, Hybrid or EV Choice for Your Driving Needs